Edited By Tania pathak,Updated: 02 May, 2021 04:41 PM
एक मीडिया चैनल पर इंटरव्यू क्व दौरान किशोर ने बताया है कि वो अब आगे अब यह काम नहीं करेंगे। वह अब चुनाव प्रबंधन और राजनितिक सलाहकार के काम से अब संन्यास ले रहे है।
जालंधर: आज पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से 'दीदी' ममता बनर्जी की सरकार बनने के बाद उनके सलाहकार प्रशांत किशोर की नीतियों की चर्चा भी हर तरफ हो रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सभी अब प्रशांत किशोर को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों की परीक्षा में उनकी रणनीतियों पर विचार-विमर्श कर रहे थे। लेकिन इसी बीच एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर के 'संन्यास' लेने की बात ने सियासत में हड़कंप मचा दिया है। एक मीडिया चैनल पर इंटरव्यू क्व दौरान किशोर ने बताया है कि वो अब आगे अब यह काम नहीं करेंगे। वह अब चुनाव प्रबंधन और राजनितिक सलाहकार के काम से अब संन्यास ले रहे है।
आपको बता दें कि पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों की तरफ से तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से चलनी शुरू हो गई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने भी प्रशांत किशोर को रणनीतिकार के तौर पर नियुक्त किया था। कैप्टन और प्रशांत की कई बार आगामी चुनावों को लेकर चर्चाएं भी हो चुकी है। ऐसे में पंजाब विधानसभा में एक साल से भी कम समय बचा है और इस घड़ी में प्रशांत किशोर का संन्यास के ऐलान ने कांग्रेस की 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को जोरदार झटका लगा है।
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से आगामी चुनावों के लिए रणनीतिकार निययुक्त किया गया था। आज ही पश्चिम बंगाल में वह ममता सरकार के साथ भी जुड़े हुए थे। वहीं प्रशांत किशोर ने कई पार्टियों के साथ चुनावों के दौरान काम किया है और उनको सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संन्यास का ऐलान प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here