Edited By swetha,Updated: 02 Jul, 2018 08:30 AM
पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) में 6 चीफ इंजीनियर और डिप्टी चीफ इंजीनियर्स समेत 8 दर्जन से अधिक इंजीनियरों के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों में इंजी. धर्मबीर ङ्क्षथद को चेयरमैन-कम मैनेजिंग डायरैक्टर इंजी. बलदेव सिंह सरां का ओ.एस.डी....
पटियाला (परमीत) : पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) में 6 चीफ इंजीनियर और डिप्टी चीफ इंजीनियर्स समेत 8 दर्जन से अधिक इंजीनियरों के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों में इंजी. धर्मबीर ङ्क्षथद को चेयरमैन-कम मैनेजिंग डायरैक्टर इंजी. बलदेव सिंह सरां का ओ.एस.डी. नियुक्त किया गया है। इंजी. हरमिंद्र सिंह अब बी.बी.एम.बी. में अपनी सेवाएं देंगे।
इनके अलावा इंजी. अमृतपाल सिंह को चीफ इंजीनियर स्टोर एंड वर्कशाप लुधियाना, इंजी. मनजीत सिंह ङ्क्षभडर को कार्यकारी चीफ इंजीनियर आर.ई. एंड ए.पी.डी.आर.पी. पटियाला, हरविंद्रजीत सिंह को कार्यकारी चीफ इंजीनियर ऑप्रेशन एंड मैंटीनैंस गुरु गोङ्क्षबद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रोपड़ और इंजी. अशोक कुमार सिंगला को कार्यकारी चीफ इंजीनियर ट्रांसको के तौर पर तबदील किया गया है।