लुधियाना : सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगेगा लंबा Power Cut

Edited By Urmila,Updated: 29 Sep, 2025 04:09 PM

power cut

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया।

लुधियाना (खुराना) : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में बिजली की लाइनों की जरूरी मरम्मत के चलते 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली के सप्लाई प्रभावित रहेगी उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर 11 के.वी फीडर दाना मंडी, 11 के.वी फीडर नेहरू नगर,11 के.वी फीडर सब्जी मंडी, 11 के.वी फीडर क्राउन को बंद रखने सहित 11 के.वी फीडर चांद सिनेमा की सप्लाई 1 घंटे तक के लिए बंद रखी जाएगी जिसके कारण संबंधित इलाके प्रभावित रहेंगे उन्होंने इलाका निवासियों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग देने की अपील की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!