Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2018 01:09 AM
होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थाना मेहटियाना में तैनात 49 वर्षीय एस.पी.ओ. परमवीर सिंह पुत्र अरू र सिंह गांव बगाना थाना पांछटा जिला कपूरथला की मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थाना मेहटियाना में तैनात 49 वर्षीय एस.पी.ओ. परमवीर सिंह पुत्र अरू र सिंह गांव बगाना थाना पांछटा जिला कपूरथला की मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात ड्यूटी खत्म होने के बाद परमवीर अपनी बाइक पर सवार हो गांव लौट रहा था।
रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल परमवीर को सड़क पर तड़पते देख राहगीरों ने तत्काल ही इसकी सूचना थाना मेहटियाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल परमवीर सिंह को लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर आ रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सम्पर्क करने पर थाना मेहटियाना के एस.एच.ओ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक एस.पी.ओ. परमवीर सिंह के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
स्कूटर से गिर कर बुजुर्ग महिला की मौत
होशियारपुर(अमरेन्द्र): माहिलपुर में शुक्रवार सुबह बेटे के साथ स्कूटर पर सवार होकर सब्जी खरीदने जा रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला वीना रानी पत्नी कमल की इलाज दौरान होशियारपुर सिविल अस्पताल में दोपहर बाद मौत हो गई। सिविल अस्पताल में अपनी मृत मां के सिरहाने बैठे राजेन्द्र ने बताया कि सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था तो मां ने कहा मैं भी चलती हूं। घर से निकलते ही जब वह मुख्य सड़क पर पहुंचा तो शायद मां को अटैक आ गया, जिस वजह से वह सड़क पर गिर गई। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर होशियारपुर पहुंचा जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।