Edited By Urmila,Updated: 09 Jul, 2022 03:06 PM
जालंधर में रामा मंडी थाने की पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस द्वारा एक्टिवा सवार युवक को गिरफ्तार किया गया है जिससे 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान...
जालंधर (महेश): जालंधर में रामा मंडी थाने की पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस द्वारा एक्टिवा सवार युवक को गिरफ्तार किया गया है जिससे 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें उधर, दूसरी तरफ नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा आज कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ-साथ गांव में भी कई संदिग्ध घरों में सर्च अभियान चलाया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा बठिंडा, पटियाला, अमृतसर, मोगा, जालंधर, मोहाली, लुधियान, फरीदकोट आदि जिलों छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here