पुलिस विवाद: अनुशासनहीनता सहन नहीं करेंगे: कैप्टन

Edited By Vaneet,Updated: 11 Apr, 2018 08:27 PM

police dispute will not tolerate indiscipline captain

ख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पुलिस के कुछ उच्चाधिकारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अदालतों तथा मीडिया में चल रही अपनी निजी खुंदक तत्का...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पुलिस के कुछ उच्चाधिकारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अदालतों तथा मीडिया में चल रही अपनी निजी खुंदक तत्काल बंद करे। पुलिस को बदनाम करने और अनुशासनहीनता करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ उच्चाधिकारियों की आपसी खींचतान को निपटाने के लिए कैप्टन सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों की बुधवार बंद कमरे में हुई बैठक बुलाई थी। आपसी विवाद में पुलिस की हो रही बदनामी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अनुशासनहीनता के दोषी किसी भी अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री तक जाएंगे। 

बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हाल में पनपे विवाद में शामिल होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं क्योंकि यह पंजाब पुलिस की प्रतिष्ठा का सवाल है। आपसी मतभेदों को मिल बैठकर ही हल किए जाने की जरूरत है। न ही मीडिया और न ही अदालत मतभेद हल करने का सही मंच हैं। उन्होंने कहा कि पेशेवर मामलों को लेकर सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारी ,डी.जी.पी. उसके बाद गृह सचिव और मुख्य सचिव के पास पहुंच सकता है। यदि फिर भी वह संतुष्ट नहीं होता तो वह उनके पास आ सकता है। पुलिस बल के किसी भी अधिकारी को डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा की लीडरशिप को स्वीकार करना होगा। उन्होंने अरोड़ा को बेहतरीन पेशेवर अधिकारी बताया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डीजीपी सुरेश अरोड़ा को केंद्र में ले जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने अरोड़ा की शानदार सेवाएं और पेशेवर योग्यता के मद्देनजर उनको राज्य में रखने का आग्रह किया था। उन्होंने पंजाब पुलिस में ऐसी बातें कभी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि नशा माफिया लगातार नुकसान पहुंचा रहा है और शान्ति और सदभावना के मद्देनजर हाल ही के दिनों में हुई इस घटना ने पुलिस बल की छवि को नुकसान पहुंचाया है। बैठक में मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने अधिकारियों को ऐसीं कार्यवाहियों में शामिल न होने की अपील की जो पुलिस कर्मचारियों के मनोबल और उनके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है। डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने कहा कि समूचे घटनाक्रम ने उनको मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह किसी भी कीमत पर पुलिस की छवि को गिरने नहीं देंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!