कर्फ्यू पास होने के बावजूद ADC के कर्मचारी को पुुलिस ने डंडों से पीटा

Edited By swetha,Updated: 26 Mar, 2020 10:51 AM

police beat up adc employee with sticks despite passing curfew

कर्फ्यू लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कई सिरफिरे लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर कर दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं।

 

पटियाला(इंद्र): कर्फ्यू लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कई सिरफिरे लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर कर दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं। पुलिस की तरफ से कर्फ्यू दौरान लोगों को रोकने के लिए डंडो का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई पुलिस कर्मचारी किसी की बात सुने बिना डंडो का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इस तरह का मामला उस समय त्रिपड़ी बाजार में देखने को मिला जब पुलिस ने ए. डी. सी. (जनरल) के कर्मचारी को ही ड्यूटी दौरान पीट डाला। कर्मचारी के पास कर्फ्यू के पास भी था। पुलिस ने कर्मचारी की एक नहीं सुनी।

घटना संबंधी कर्मचारी रणवीर सिंह निवासी अबलोवाल ने बताया कि वह ए. डी. सी. साहिब के दफ्तर से घरजा रहा था। जैसे ही वह त्रिपड़ी बाजार नजदीक पहुंचा तो उसे पुलिस ने रोक लिया और पूछा कहां से आ रहा है? कहां जा रहा है? उसने उन्हें बताया कि ए. डी. सी. साहिब के दफ्तर का काम खत्म करके घर जा रहा हैं। इतना सुुनने की देर थी कि पुलिस ने उसकी टांगों पर डंडे मारने शुरू कर दिए। इसके चलते उसके लिए उसका साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया। उसने तुरंत ए. डी. सी. साहिब को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुंरत अपनी गाड़ी में चालक के साथ घर भेज दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!