Edited By Des raj,Updated: 30 Aug, 2018 10:55 PM
लांबडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने के मामले में भगौड़ा घोषित हुए गांल अलीचक्क के रहने वाले ट्रैवल एजेंट गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 12 फरवरी 2016 को थाना लांबड़ा में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट पेशी में हाजिर न...
जालंधर: लांबडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने के मामले में भगौड़ा घोषित हुए गांल अलीचक्क के रहने वाले ट्रैवल एजेंट गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 12 फरवरी 2016 को थाना लांबड़ा में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट पेशी में हाजिर न होने के चलते 29 जनवरी 2018 को कोर्ट ने आरोपी गुरमीत सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
गौरतलब है कि गोराया के गांव डंडा के रहने वाले कश्मीर सिंह ने थाना लांबड़ा पुलिस को शिकायत दी थी कि गुरमीत सिंह ने उसके बेटे को वीजा पर जर्मनी भेजने के नाम पर गांव के ही रहने वाले सुरिंदर सिंह के जरिए 8 लाख रुपए लिए थे। फ्रांस भेजने की बात तय हुई थी, लेकिन जर्मनी का वीजा दिखा कर एजेंट ने कहा कि वह पहले उसे जर्मनी भेजेगा, फिर वहां से फ्रांस भिजवाएगा। लेकिन बाद में पता चला कि वीजा जाली था और उसके बेटे को एजेंट ने थाइलैंड पहुंचा दिया। इसके बाद थाइलैंड से उसके बेेटे को कंबोडिया भिजवा दिया, जहां तीन माह गुजारने के बाद उसका बेटा बड़ी मुश्किल से वापस भारत लौटा। इसके बाद एजैंट से पैसे वापस मांगे तो एजेंट ने साफ मना कर दिया और विवाद करने लगा।