Edited By swetha,Updated: 09 Jun, 2018 12:05 PM
जल्दी अमीर बनने की चाहत में कई बार इंसान अपराध का रास्ता चुन लेता है। इसका अंजाम अंत में बुरा ही होता है।
संगरूरः जल्दी अमीर बनने की चाहत में कई बार इंसान अपराध का रास्ता चुन लेता है। इसका अंजाम अंत में बुरा ही होता है।
कुछ ऐसा ही रास्ता चुना इन 6 युवकों ने, जिन्हें संगरूर पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, 4 जून को प्रताप नगर के एक घर में दिन दिहाड़े 30 लाख रुपए और 20 तोले सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए 6 युवकों में से 4 चोर उस व्यक्ति के पड़ोसी ही निकले। उन्होंने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान तथा कुछ वाहन बरामद किए है।