Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2018 10:52 AM
संगरूर के सी.आई.ए. स्टाफ ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाते औजार, गहने तथा वाहन बरामद किए हैं।
संगरूरः संगरूर के सी.आई.ए. स्टाफ ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाते औजार, गहने तथा वाहन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार यह गिरोह रेकी करने के बाद खाली घर देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे तथा चोरी के पैसो से ही वाहन और ओर समान खरीद कर ऐशो आराम से रहते थे। एस.पी.डी. हरमीत सिंह हुन्दल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं। फिलहाल इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी के पैसों से ऐश करते थे।