Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 04:02 PM
नाभा के पाल खाद्य स्टोर आढ़तिए मोनिक जिन्दल के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने अारोपी सुखविन्दर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अब दूसरे अारोपी बिट्टू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नाभा (राहुल खुराना ): नाभा के पाल खाद्य स्टोर आढ़तिए मोनिक जिन्दल के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने अारोपी सुखविन्दर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अब दूसरे अारोपी बिट्टू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। एस.एस. ओ करनैल सिंह ने बताया कि मोनिक जिन्दल कत्ल केस में बिट्टू सिंह ने गोली मार कर मोनिक की हत्या कर दी थी और इसके बाद अारोपी सुखविन्दर सिंह ने पैसों के लालच में ये काम करवाया था। उन्होंने बताया कि बिट्टू पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं और रिमांड दौरान अन्य अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 25 अक्तूबर की रात मोनिक जिन्दल का कत्ल कर दिया गया था जिसके बाद बेटे की मौत की खबर सुन मोनिक की माता ने भी दम तोड़़ दिया था।