Army में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी मारने वाला गिरोह बेनकाब

Edited By swetha,Updated: 27 Nov, 2018 10:39 AM

जिला पुलिस ने सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह और थाना छावनी के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह के  नेतृत्व में आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगी मारने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी फार्चूनर गाड़ी के डैशबोर्ड में से...

फिरोजपुरःजिला पुलिस ने सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह और थाना छावनी के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह के  नेतृत्व में आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगी मारने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी फार्चूनर गाड़ी के डैशबोर्ड में से देसा सिंह के असली सर्टीफिकेट मैट्रिक और एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए एस.पी. इंवैस्टिगेशन बलजीत सिंह सिद्धू और जसपाल सिंह डी.एस.पी. ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन दौरान बताया कि इंस्पैक्टर जसबीर सिंह एस.एच.ओ. थाना छावनी को मिल्ट्री इंटैलिजैंस फिरोजपुर की तरफ से यह सूचना मिली थी कि हरमनदीप सिंह पुत्र राजदीप सिंह निवासी गलोटी, सुरिन्द्र सिंह उर्फ  ङ्क्षछदू पुत्र दर्शन सिंह निवासी हरियाओ, जिला संगरूर, गुरमेल सिंह उर्फ  मेली निवासी बखेरा, कुलविन्दर सिंह पुत्र प्रीतपाल सिंह निवासी गांव छाजली ने गांव लहरागागा में फिजिकल फिटनैस अकैडमी खोली हुई है, जोकि लोगों को मिल्ट्री  में भर्ती करवाने के बदले पैसे वसूल करते हैं । वह लोगों को बताते हैं कि उनकी मिल्ट्री के सीनियर अफसरों के साथ बातचीत है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह भोले-भाले लोगों से उनको मिल्टरी में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूल करते हैं। उन्होंने बताया कि देस सिंह पुत्र राज सिंह निवासी गागनके थाना सदर फाजिल्का के बयानों पर फिरोजपुर छावनी की पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि थाना फिरोजपुर छावनी एवं सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरमनदीप सिंह दीपू और सुरिन्दर सिंह उर्फ  ङ्क्षछदू को फार्चूनर गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है और बाकी के गिरोह सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े स्तर पर पूछताछ की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!