Edited By swetha,Updated: 07 Oct, 2018 08:26 AM
फिरोजपुर के थाना सदर की पुलिस ने एक तस्कर को 870 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मंगल सिंह ने बताया के बलदेव सिंह उर्फ देबू नाम के इस तस्कर ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पाकिस्तान के तस्करों से हैरोइन मंगवाता था और...
फिरोजपुर(कुमार):फिरोजपुर के थाना सदर की पुलिस ने एक तस्कर को 870 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मंगल सिंह ने बताया के बलदेव सिंह उर्फ देबू नाम के इस तस्कर ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पाकिस्तान के तस्करों से हैरोइन मंगवाता था और बॉर्डर पर एक जगह बता देता था जहां पाकिस्तान तस्कर उसकी डिलीवरी दे जाते थे।
बाद में वह यह हैरोइन निकाल कर फिरोजपुर सहित पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा चार करोड़ है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है