Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 12:45 PM
थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 टीकों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख कंवलजीत सिंह इंस्पैक्टर ने बताया कि सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सरहिंद-मोरिंडा मार्ग पर चुंगी नंबर 4 चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
फतेहगढ़ साहिब(स.ह.): थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 टीकों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख कंवलजीत सिंह इंस्पैक्टर ने बताया कि सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सरहिंद-मोरिंडा मार्ग पर चुंगी नंबर 4 चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
सरहिंद साइड से आ रही एक्टिवा स्कूटी (नंबर पी.बी. 23 आर-3738) पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे जाने लगा तो पुलिस वालों ने शक के आधार पर काबू कर उसकी तलाशी ली तो उससे 6 टीके एवल तथा 6 टीके बूपरोनोरफिन के बरामद हुए।
उक्त व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र रतन कुलदीप सिंह वार्ड नंबर 5 सरङ्क्षहद के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत मामला दर्ज करके उसको फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।