Edited By swetha,Updated: 21 Jun, 2018 01:20 PM
प्रेमिका के साथ मिलकर उसके ससुर की हत्या करने वाले आरोपी को तिब्बड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 जून को निकटवर्ती गांव कोठे घराला में एक बर्जुग दलजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव कोठे घराला की...
गुरदासपुर (विनोद): प्रेमिका के साथ मिलकर उसके ससुर की हत्या करने वाले आरोपी को तिब्बड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 जून को निकटवर्ती गांव कोठे घराला में एक बर्जुग दलजीत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव कोठे घराला की हत्या हुई थी। जांच के बाद उसकी बहू मनिन्द्र कौर पत्नी आंकार सिंह को तो हत्या के मामले में पुलिस ने तभी गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके प्रेमी रफी उर्फ नन्नु पुत्र रमन कुमार को आज गिरफ्तार किया गया है।
मरिन्द्र कौर का पति ओंकार सिंह भारतीय सेना में जवान है। वह छुट्टी काटकर हत्या से 2 दिन पूर्व ही डयूटी पर गया था। उसके चले जाने के बाद उसने अपने प्रेमी रफी उर्फ नन्नु को अपने घर बुला लिया। वह 2 दिन उसी के घर ही रहा। इसका विरोध उसका ससुर दलजीत सिंह करता था। इसी कारण बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद रफी मौके से फरार हो गया था जबकि मनिन्द्र कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्या की चश्मदीद गवाह मनिन्द्र कौर की पांच वर्षीय बेटी जैसमीन कौर भी थी। उसी ने ही पुलिस को हत्या सम्बन्धी सारी जानकारी दी थी।