Edited By swetha,Updated: 10 May, 2018 10:44 AM
बरनाला में 3 मई को सड़क हादसे में मारे गए युवक अमनदीप सिंह के केस में संगरूर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार करके रिमांड हासिल किया है। जांच के दौरान मामला कत्ल का पाया गया। कातिल इतना शातिर था कि उसने कत्ल को हादसे का नाम देने के लिए मृतक को सड़क...
बरानालाः बरनाला में 3 मई को सड़क हादसे में मारे गए युवक अमनदीप सिंह के केस में संगरूर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार करके रिमांड हासिल किया है। जांच के दौरान मामला कत्ल का पाया गया। कातिल इतना शातिर था कि उसने कत्ल को हादसे का नाम देने के लिए मृतक को सड़क किनारे फैंक दिया था।
दरअसल, आरोपी की छोटी भाभी के साथ अमनदीप सिंह के अवैध संबंध थे। इस कारण उसने अपने साथी के साथ मिलकर अमनदीप का कत्ल कर उसे सड़क पर फैंक दिया था। पुलिस ने कत्ल के लिए इस्तेमाल करी गई कुलहाड़ी भी बरामद कर ली है और दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।