होशियारपुर में गरजे PM मोदी, कहा- एक बार फिर मोदी सरकार

Edited By Vaneet,Updated: 10 May, 2019 06:43 PM

pm modi rally in hoshiarpur strong security arrangements

होशियारपुर की रोशन ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।....

होशियारपुर: होशियारपुर की रोशन ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में मेरी सरकार ने देश को समृद्ध बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया। हमने ऐसे-ऐसे फैसले लिए जिससे देश मजबूत हुआ। यही कारण है कि आज देश फिर एक बार फिर मोदी सरकार कह रहा है। मंच पर अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल, भाजपा नेता सनी देयोल, अविनाश राय खन्ना, सोमप्रकाश, हरदीप पुरी, श्वेत मलिक भी मंच पर मौजूद हैं। प्रकाश सिंह बादल व अन्य नेताओं ने फूलमालाओं के साथ पीएम का स्वागत किया।

PunjabKesari

पंजाबी में भाषण की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी, संत रविदास जी के जन्म स्थल के लिए हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है। करतारपुर साहिब को हमसे छीन लिया गया। जब हमने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक उपाय खोजा तो कांग्रेस के दरबारी नेता पाकिस्तान की तारीफ करने लग गए। उनका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ था। कांग्रेस की यही राजनीति है जिसने पाकिस्तान को और उसके द्वारा फैलाए जा रहे आतंक को बढ़ावा दिया है मोदी ने लोगों से पूछा, क्या पंजाब, हिंदुस्तान 1984 के दंगों को भूल सकता है। ¤इसके लिए कौन जिम्मेदार है। यह दाग कांग्रेस के दामन से पीढिय़ों तक धुलने वाला नहीं है। अब कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। कांग्रेस ने कल कह दिया है कि 84 में जो दंगा हुआ, हुआ तो हुआ। क्या ऐसी कांग्रेस पंजाब में रह सकती है? न जाने कितने सिखों को टायर जलाकर मार दिया गया, कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता ने टीवी पर बोला है। यही कांग्रेस का चरित्र है। 

Related image

मोदी ने कहा यह वही कांग्रेस है जिसने वन रैंक वन पेंशन के नाम पर पूर्व फौजियों को धोखा दिया है। 40 साल तक लटकाए रखा। मैंने रेवाड़ी में पूर्व फौजियों के साथ वादा किया था और उसे कर दिखाया, लेकिन कांग्रेस ने अंतरिम बजट में इसके लिए 500 करोड़ रखा, यह कितना बड़ा झूठ था। मैं आज आपको कहना चाहता हूं कि वन रैंक वन पेंशन लागू करने का काम भाजपा सरकार ने किया। अब तक हमने 35 हजार करोड़ रुपये देश के जवानों के घर पहुंचा दिया है और कांग्रेस नेता 500 करोड़ के नाम पर माला पहन रहे थे। कांग्रेस ने ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ा है, लेकिन आपका यह चौकीदार कांग्रेस के कारनामों को ठीक करने का प्रयास कर रहा है। अब देश के लोग जानते हैंं कि गलत करने वाले बच नहीं पाएंगे।

रैली को संबोधित करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि मोदी के लिए पंजाब नया नहीं है। वह पंजाब भाजपा के प्रभारी रहे हैं। उन्हें पंजाब की दिक्कतों के बारे में पता है। जब देश में आपातकाल के दौरान मोदी ने सिख स्वरूप रखा था। उनका पंजाब से पुराना नाता रहा है। बादल ने कहा कि कांग्रेस के नेहरू गांधी खानदान के नेताओं ने पंजाबियों से सौतेला व्यवहार किया है। कहा कि नेहरू कहते थे कि पंजाबी सूबा मेरी लाश पर बनेगा पहला राज्य है जिसे अपनी राजधानी नहीं मिली। इंदिरा सरकार ने श्री हरिमंदिर साहिब में हमला करवाया। पंजाब का अगर किसी ने मान बढ़ाया तो वह अटल बिहारी वाजपेयी व नरेंद्र मोदी ने। करतारपुर कॉरीडोर मोदी की देन है। बादल ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!