Edited By swetha,Updated: 06 May, 2019 11:17 AM
इस बार लोकसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को वोट का इस्तेमाल करने संबंधी उत्साहित किए जाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में कुछ चुनिंदा स्थानों पर पिंक पोलिंग बूथ बनाने का अलग प्रयास किया जा रहा है।
गुरदासपुर( हरमनप्रीत):इस बार लोकसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को वोट का इस्तेमाल करने संबंधी उत्साहित किए जाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में कुछ चुनिंदा स्थानों पर पिंक पोलिंग बूथ बनाने का अलग प्रयास किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत इन बूथों पर न सिर्फ विशेष सुविधाएं दी जाएंगी, बल्कि इन बूथों की दिखावट और इनमें तैनात किए जाने वाले अमले संबंधी भी अन्य बूथों से कई विभिन्नताएं नजर आएंगी। अब तक देश के विभिन्न राज्यों में हो चुके चुनावों के दौरान तकरीबन प्रत्येक क्षेत्र में पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे और महिलाओं को इन बूथों पर पूरे उत्साह से पहुंच कर वोट का इस्तेमाल किया है। पंजाब में पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान महिलाओं की पोलिंग 70.93 फीसदी थी, जबकि पुरुषों की पोलिंग 70.33 फीसदी थी।
कुल वोटर
2 करोड़ 8 लाख 92 हजार 674
पुरुष वोटर
1 करोड़ 10 लाख 59 हजार 828
महिला वोटर
98 लाख 32 हजार 286
थर्ड जैंडर
560
पोलिंग स्टेशन की संख्या
23,213
प्रत्येक असैंबली हलके में एक पिंक बूथ बनेगा
पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों से संबंधित 117 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक-एक पिंक बूथ जरूर बनाया जाएगा। कुछ जिलों के चुनाव अधिकारी इन बूथों की संख्या बढ़ाने की तैयारी भी कर रहे हैं ताकि महिलाओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के अलावा उत्साहित किया जा सके।
कैसा होगा पिंक पोलिंग बूथ
जिला गुरदासपुर में अतिरिक्त चुनाव अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर तेजिंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ अन्य पोलिंग बूथों के मुकाबले बेहद आकर्षक होगा, जिसको पिंक रंग की दिखाने की कोशिश की जाएगी। इन बूथों पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इस बूथ पर पूरा कामकाज महिला स्टाफ द्वारा ही संभाला जाएगा जिसमें प्रिजाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी समेत हर जिम्मेदारी महिला अधिकारी व कर्मचारी को दी जाएगी। सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात करने की तैयारी की जा रही है।