Phagwara : नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में की डकैती, हजारों रुपए की नकदी लूट हुए फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2024 11:19 PM

phagwara masked robbers rob a shop

फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक पर स्थित टायरों की एक दुकान में देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में लूटपाट करने की सनसनीखेज सूचना मिली है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक पर स्थित टायरों की एक दुकान में देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में लूटपाट करने की सनसनीखेज सूचना मिली है। वारदात पश्चात फगवाड़ा में दुकानदारों सहित आम जनता में लुटेरों को लेकर भारी डर और दहशत व्याप्त हो गई है। डकैती का शिकार हुए दुकान के मालिक अश्विनी कुमार ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों ने दुकान के अंदर मौजूद उनके नौकर सोनू पर दात्तर से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मीं कर दिया और दुकान से करीब 23000 रूपए कैश लूट लिया। अश्विनी कुमार ने बताया कि लूट की यह सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जख्मीं हुए कर्मचारी सोनू को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

अश्विनी कुमार ने भारी रोष जताते हुए कहा कि फगवाड़ा में उनकी दुकान पर ऐसा हो सकता है। इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि लूट की उक्त वारदात संबंधी सिटी पुलिस को सूचित कर दिया है।
पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई लूट की सारी वारदात की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी यह दवा कर रहे हैं कि उक्त लूटकांड को जल्द ट्रेस कर आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यहीं है कि जब पुलिस लुटेरों की असली पहचान तक नहीं ढूंढ सकी है तो उनकी गिरफ्तारी कैसे होगी।  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!