फगवाड़ा झड़प: मुख्यमंत्री अमरेंद्र ने शांति की अपील की

Edited By Vaneet,Updated: 14 Apr, 2018 08:59 PM

phagwara clash chief minister amrendra appealed peace

मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच हुए झड़प के बीच लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।             ...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच हुए झड़प के बीच लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।            

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार घटना के बाद मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और एहतियात के तौर पर कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा और संदेश सेवा निलंबित कर दी गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कड़ी निगरानी रखते हुए शरारती तत्वों पर नजर रखें और स्थिति को काबू में रखें।

उन्होंने पुलिस को कुछ दलित कार्यकत्र्ताओं और तथाकथित हिंदू संगठनों के बीच झड़प की सही तरीके से जांच करने को कहा है। सिंह ने घोषणा की है कि राज्य सरकार झड़प में घायल सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा वहन करेगी चाहे वह सरकारी अस्पताल में भर्ती हों या निजी अस्पताल में। पुलिस ने बताया कि फगवाड़ा में एक चौक का नाम बदलने और बोर्ड लगाने के मामले में दो समूहों के बीच कल रात झड़प हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!