पीर की मजार पर सेवा करने गए व्यक्ति का कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 23 May, 2018 10:09 PM

person slaughtered serving at peer mazar

काहनूवान के नजदीकी गांव तुगलवाल में एक व्यक्ति का दिन-दिहाड़े....

काहनूवान/गुरदासपुर(विनोद): काहनूवान के नजदीकी गांव तुगलवाल में एक व्यक्ति का दिन-दिहाड़े एक धार्मिक स्थान पर कत्ल कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों के ख्खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार इस संबंधी पुलिस को दिए बयान में मृतक चंचल पुत्र दलीप सिंह सिंह निवासी गांव फैरोचेची के बेटे मनप्रीत सिंह तथा पत्नी बलजीत कौर ने बताया है कि चंचल सिंह बीते कई सालों से तुगलवाल में बनी मजार पर सेवा करने के लिए आता था। 24 मई को मजार पर लंगर लगाने की योजना थी। चंचल सिंह लंगर लगाने के लिए राशन आदि लेकर वहां गया था, परन्तु गांव के ही संतोख सिंह, जसबीर सिंह आदि ने मजार पर ताला लगा दिया। 

चंचल सिंह ने आज जब मजार में प्रवेश करने की कोशिश की तो उक्त व्यक्तियों ने चंचल सिंह पर हमला कर दिया। परिवार ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के साथ उनका जायदाद का झगड़ा भी था और उसी रंजिश में चंचल सिंह की हत्या कर दी गई। थाना काहनूवान की पुलिस ने चंचल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। 

इस सम्बन्धी डी.एस.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक परिवार के बयान के अनुसार चंचल सिंह, बाबा तकिए का पुराना सेवक था, इस सेवा को लेकर चंचल सिंह के साथ संतोख सिंह आदि रंजिश रखते थे। उन्होंने कहा कि दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं एस.एच.ओ. काहनूवान सुरिन्द्रपाल सिंह का कहना है कि संतोख सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी तुगलवाल, जसबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी तुगलवाल के विरुद्ध धारा 302 व 506 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!