Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 07:49 PM
किसानों द्वारा कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि खेत मजदू....
गुरदासपुर(विनोद): किसानों द्वारा कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि खेत मजदूरों द्वारा कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने का क्रम शुरू हो गया है। जिसकी उदहारण आज जिला गुरदासपुर के गांव बांगोवानी के एक खेत मजदूर द्वारा आत्महत्या करने से मिली।
जानकारी के अनुसार गांव बांगोवानी का खेत मजदूर सर्बजीत जिसने अपने पिता के उपचार हेतु एक आढ़ती से अढ़ाई लाख रुपए व कुछ अन्य लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज के चलते वह काफी परेशान रहता था और आज सर्बजीत ने फ्लाई ओवर के ऊपर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।