Edited By Mohit,Updated: 27 Jan, 2019 11:00 PM
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने नशीले पदार्थ निगल जान दे दी। घटना के बाद थाना 1 की पुलिस ने मृत्क का शव कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कारवाई कर दी है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र परमजीत सिंह निवासी रविदास नगर मकसूदां के रूप में हुई है।
जालंधर (राजेश): बीमारी से परेशान व्यक्ति ने नशीले पदार्थ निगल जान दे दी। घटना के बाद थाना 1 की पुलिस ने मृत्क का शव कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कारवाई कर दी है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र परमजीत सिंह निवासी रविदास नगर मकसूदां के रूप में हुई है।
थाना 1 के ए.एस.आई राकेश कुमार ने बताया कि मृत्क के पिता परमजीत ने पुलिस को बताया कि मनजीत सिंह के दो बच्चे थे जो मनजीत पिछले कुछ समय से टी.बी की बीमारी से ग्रस्त था जो इसी कारण दिमागी तौर परेशान होने के कारण नशा करने का भी आदी हो गया था। जिसके बाद उसने काफी समय से नशा नही किया था पर शाम को अचानक उसने कोई नशीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।