Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 11:07 AM
नगर निगम और नगर पंचायत मतदान में पंजाब के लोगों ने बड़ी जीत दिला कर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तरफ से पिछले करीब 9 माह से किए गए कामों पर मोहर ही नहीं लगाई बल्कि संतुष्टि प्रकट की है।
नाभा (जगनार) :नगर निगम और नगर पंचायत मतदान में पंजाब के लोगों ने बड़ी जीत दिला कर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तरफ से पिछले करीब 9 माह से किए गए कामों पर मोहर ही नहीं लगाई बल्कि संतुष्टि प्रकट की है।
यह विचार कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान गुरबखशीस सिंह भट्टी के घर पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझ चुके हैं कि यदि पंजाब का विकास हो सकता है तो कांग्रेस के राज में ही हो सकता है। इसलिए वह पंजाब के समूह वोटरों का धन्यवाद करते हैं। इस मौके उनके साथ गुरबखशीस सिंह भट्टी पूर्व प्रधान और रजनीश मित्तल (सेंटी),मोनू टुकर,पूर्व प्रधान पवन गर्ग,दर्शन अरोड़ा,संजीव सीलपा,सतीस कुमार भड़ौ आदि कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।