Edited By Vaneet,Updated: 16 Jul, 2018 03:36 PM
गांव करी कलां और लोखोके बहराम के लोगों ने आज पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम कर दिया। ....
फिरोजपुर: गांव करी कलां और लोखोके बहराम के लोगों ने आज पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम कर दिया।
लोगों का कहना है कि पुलिस ने नशा बेचने वालों को पकड़ कर छोड़ दिया। लोगों ने पुलिस को आइना दिखाने हुए कहा कि हमें दो सैलरी देखों कैसे गांव से खत्म करके दिखाते हैं नशा। साथ ही उन्होंने नशा बेचने वालों की लिस्ट डी.एस.पी. को सौंपते हुए पुलिस अधिकारियों को नसीहत दी। वहीं डी.एस.पी. ने युवकों के इस कदम की प्रशंसा की।