Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jul, 2020 02:51 PM
लुधियाना और नजदीकी इलाकों में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से गत रात को उस समय लोगों को चैन मिला, जब धूल भरी आंधी के बाद........
लुधियाना(सलूजा): लुधियाना और नजदीकी इलाकों में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से गत रात को उस समय लोगों को चैन मिला, जब धूल भरी आंधी के बाद रिमझिम बारिश होने लगी। इस मानसून की बारिश का किसानों के साथ-साथ लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था। इस समय लुधियाना सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में धान की बिजाई हुई है। किसानों को इस फसल के लिए पानी की हमेशा ही जरूरत रहती है।
इसलिए किसानों को मानसून का इंतजार रहता है, जब भी मानसून अपने रंग में बरसता है, किसान भी बागो-बाग हो जाता है। बता दें कि सुबह से लेकर रात के लगभग 9.30 बजे तक भरी उमस का माहौल बना हुआ था। धूल भरी आंधी के कारण ही सबसे पहले नगरी के अलग-अलग इलाकों में पावर सप्लाई ठप्प होकर रह गई, जिससे लोगों को काफी समय तक अंधेरे में ही रहने को मजबूर होना पड़ा। बहुत-से इलाकों में पेड़ और साइन बोर्ड सड़कों पर गिर गए। बारिश के साथ नगरी के पाश और स्लम इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिक से अधिक तापमान का पारा 36.6 डिग्री सैल्सियस और कम से कम पारा 27.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों दौरान लुधियाना और नजदीकी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।