Edited By swetha,Updated: 06 Mar, 2019 02:12 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शाही शहर में नगर निगम के 240 के लगभग आऊटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने मांगें मनवाने के लिए निगम कार्यालय के समक्ष धरना लगाया गया है।
पटियाला: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शाही शहर में नगर निगम के 240 के लगभग आऊटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने मांगें मनवाने के लिए निगम कार्यालय के समक्ष धरना लगाया गया है।
वहीं 3 नेता चौथी मंजिल पर चढ़े हुए हैं। दूसरी तरफ कल की तरह आज भी धरने पर बैठे कर्मचारियों में से 2 ने पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में अपने ऊपर तेल डाल कर आत्मदाह की कोशिश की । हालांकि तेल डालने के बाद साथी कर्मचारियों ने आत्महत्या करने वाले कर्मचारी को बचा लिया।