Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 07:37 AM
शहर में हुई पाकेट रेन का असर मौसम पर दिखने लगा है। सुबह के समय हुई बारिश के पश्चात दोपहर तक जारी तपिश ने जहां मौसम का मिजाज कुछ गर्म किया, वहीं शाम ढलते-ढलते हल्की तेज बौछारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
जालंधर(राहुल) : शहर में हुई पाकेट रेन का असर मौसम पर दिखने लगा है। सुबह के समय हुई बारिश के पश्चात दोपहर तक जारी तपिश ने जहां मौसम का मिजाज कुछ गर्म किया, वहीं शाम ढलते-ढलते हल्की तेज बौछारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सैल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सैल्सियस तथा बारिश 0.02 एम.एम. रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले जहां 0.6 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 22 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, धूल भरी तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
23 से 24 जून तक बारिश होने की संभावना कम है परंतु आसमान बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 25 जून से फिर बारिश होने, आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी से मौसम में ठंडक आएगी। धूल भरी आंधी से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के भीतरी व पुराने क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई। पाके ट रेन से जगह-जगह पानी का जमावड़ा रहा जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को सड़क पर चलने के लिए दिन में भी अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। एक तरफ जहां आंधी व वर्षा से लोग परेशान हुए, वहीं कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।