Edited By swetha,Updated: 20 Apr, 2019 05:21 PM
पूर्व वित्त मंत्री तथा अकाली दल के संगरूर से उम्मीदवार परिमंद्र सिंह ढींडसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है
संगरूरःपूर्व वित्त मंत्री तथा अकाली दल के संगरूर से उम्मीदवार परिमंद्र सिंह ढींडसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन तो हनीमून पर ही रहते है। उनके पास लोगों से तो क्या अपने मंत्रिमंडल के विधायकों से मिलने का समय नहीं है। इस कारण उनको जनता के दुख दर्द का पता नहीं है। पंजाब के युवा बेरोजगार हैं। सरकारी कर्मचारी सरकार से तंग आकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं।
पंजाब का हर वर्ग कांग्रेस सरकार से दुखी है। इस समय पंजाब में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है। लोग अकाली दल के राज को याद कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठजोड़ पंजाब की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।