Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2018 08:18 AM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा पार्टी से नाराज नहीं हैं। वह बुजुर्ग हो गए हैं।
पटियाला/नाभा/राजपुरा (जोसन,बलजिन्द्र,जैन, गोयल, निर्दोष, चावला, हरविंद्र): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा पार्टी से नाराज नहीं हैं। वह बुजुर्ग हो गए हैं।
कै. अमरेन्द्र सिंह तानाशाह बन गया है और पंजाब में एमरजैंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जहां घर बैठे लोगों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं लोगों से लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदान का अधिकार भी छीन लिया गया है।
वह हलका के सनौर के विधायक हरिन्द्रपाल सिंह चन्दूमाजरा के नेतृत्व में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के डेढ़ साल में एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से संबंधित मामलों बारे अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक जल्द होगी।