Edited By Vatika,Updated: 19 Mar, 2021 02:14 PM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। गत दिवस वह अपने बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका हाल जानने के लिए दिल्ली रवाना हुए थे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के दावे को अकाली दल ने खारिज किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सुखबीर बादल कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिन्हें मोहाली से दिल्ली अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।