वैनकूवर में पंजाबी नौजवान का गोलियां मार कर कत्ल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 03:43 PM

panjabi youth shot dead in vancouver

कनाडा जैसे देश में लोग सुरक्षित नहीं हैं। कनाडा के शहर वैनकूवर में एक पंजाबी नौजवान का दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। पुलिस मुताबि...

वैनकूवर/चंडीगढ़: कनाडा जैसे देश में लोग सुरक्षित नहीं हैं। कनाडा के शहर वैनकूवर में एक पंजाबी नौजवान का दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। पुलिस मुताबिक मृतक नौजवान की पहचान (32) कमिन्दर राय उर्फ कैम के तौर पर हुई है, जोकि रियल अस्टेट कारोबारी (घरों की खरीद-फरोख्त का कारोबारी) था। कमिन्दर का बीते गुरूवार की दोपहर 1.00 बजे गोलिया मार कर कत्ल कर दिया गया। 

कमिन्दर वैनकूवर के मार्गरेट स्ट्रीट नजदीक वेस्ट वें एवेन्यू में घायल हालत में मिला था उसे तुरंत अस्पताल लेजाया गया परन्तु डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। कमिन्दर ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी में रहता था। इस कत्ल मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि 2018 में वैनकूवर में मानवीय कत्ल का यह 6वां मामला है। पिछले साल यानि 2017 में कुल 19 मर्डर हुए। उधर कमिन्दर के जानकार तथा जो उसके साथ काम करते रहे व्यापारियों ने इसको दुख भरी खबर बताया। उन्होंने बताया कि कमिन्दर बहुत ही अच्छे स्वभाव का मनुष्य था। उसकी मौत की खबर सुनकर हमें गहरा दुख लगा है। पुलिस की तरफ से कत्ल के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!