...जब सुबह-सुबह घर में घुस गया तेंदुआ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 08:12 AM

panic leopard in the house

गांव देहरियां (कूकानेट) के एक घर में तड़के 3 बजे एक तेंदुआ दाखिल हो गया। इससे घर में सो रहे लोग व गांव के..

होशियारपुर/हरियाना(अश्विनी, रत्ती): गांव देहरियां (कूकानेट) के एक घर में तड़के 3 बजे एक तेंदुआ दाखिल हो गया। इससे घर में सो रहे लोग व गांव के अन्य लोग दहशतजदा हो गए। जिला वन्य जीव जन्तु अधिकारी गुरशरण सिंह, रेंज अधिकारी राम दास तथा विभाग व पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता प्राप्त कर ली।

एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने बताया कि गत रात्रि थाना हरियाना की पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कूकानेट देहरियां में जंगल से आया एक तेंदुआ घूम रहा है। थाना हरियाना के अधिकारियों ने इस बारे में तत्काल वन्य जीव जन्तु संरक्षण विभाग के डी.एफ.ओ. गुरशरण सिंह को सूचित किया।

विभाग ने तत्काल कर्मचारियों को अलर्ट जारी कर दिया। तड़के तेंदुआ एक होमगार्ड कर्मचारी सिकंदर पाल के घर में दाखिल हो गया व कुत्ते के भौंकने पर यह एक कमरे के अंदर चला गया। डी.एफ.ओ. के अनुसार विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कमरे को बाहर से बंद कर दिया व कमरे की दीवार की ईंटें उखाड़ कर बाहर पिंजरा लगा दिया। कुछ समय बाद तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। 

3 वर्ष का नर तेंदुआ होने लगा था काफी खूंखार
डी.एफ.ओ. गुरशरण सिंह के अनुसार पकड़े गए नर तेंदुए की आयु लगभग 3 वर्ष है। उन्होंने कहा कि अगर तेंदुए पर काबू न पाया जाता तो यह काफी जानी नुक्सान कर सकता था।

पिंजरे में बंद करके तेंदुआ लाया गया होशियारपुर
उन्होंने बताया कि बाद में स्टाफ द्वारा तेंदुए को यहां बस्सी जाना स्थित उनके कार्यालय में लाया गया। उसको भोजन उपलब्ध करवाने के बाद छतबीड़ जू में भेज दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!