Edited By Updated: 21 Apr, 2017 02:02 PM
प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा में दोपहर बाद 1 बजे 3 बच्चे सरोवर में नहाने लगे। इस दौरान एक बच्चा सरोवर में नहाते समय डूब गया
दसूहा(झावर): प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा में दोपहर बाद 1 बजे 3 बच्चे सरोवर में नहाने लगे। इस दौरान एक बच्चा सरोवर में नहाते समय डूब गया जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। इस बच्चे की आयु 13 वर्ष है जिसकी पहचान राजेश पुत्र बिहारी निवासी फिल्लौर के तौर पर हुई है।
तीनों बच्चे मोना मिक्स नशे के आदी थे
डी.एस.पी. राजिंद्र शर्मा, थाना प्रभारी परमदीप सिंह, ए.एस.आई. रविंद्र सिंह ने, जो 2 बच्चे बच गए, उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे मोना मिक्स पंक्चर लगाने वाले लोशन को रुमाल या लिफाफे में डाल कर सूंघते हैं। इन बच्चों ने भी माना कि वे मोना मिक्स का नशा करते हैं। इस नशे के बाद ही वे सरोवर में नहाने लगे। इस दौरान उनकी मौसी के लड़के की मृत्यु हो गई जिसके शव को उन्होंने सरोवर से बाहर निकाला।
तीनों बच्चे आपस में भाई
इन बच्चों में राजू व मौला पुत्र मङ्क्षहद्र निवासी वेरका अमृतसर के रहने वाले थे। इनमें से एक की आयु 10 वर्ष व दूसरे की 12 वर्ष के लगभग थी। मृतक राजेश उनकी मौसी का लड़का था। जब इन बच्चों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वे रोजाना, डी.एम.यू. गाड़ी के माध्यम से जालंधर एकत्र होते थे और भीख मांगने का कार्य करते थे। इस मौके कुछ लोग कह रहे थे कि ये चोरी के कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं।