Edited By Mohit,Updated: 30 Dec, 2018 08:27 PM
पंचायत चुनाव में पंजाबी गायकों ने भी काफी रुचि दिखाई है। देर रात तक घोषित नतीजों के अनुसार अपने गीतों के कारण विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर और प्रीत हरपाल के पिता बचन सिंह सरपंची का चुनाव जीत गए हैं।
मानसा: पंचायत चुनाव में पंजाबी गायकों ने भी काफी रुचि दिखाई है। देर रात तक घोषित नतीजों के अनुसार अपने गीतों के कारण विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर और प्रीत हरपाल के पिता बचन सिंह सरपंची का चुनाव जीत गए हैं।
वोटें डालने में भी पंजाबी गायकों ने रुचि दिखाई। मशहूर गायक बब्बू मान जिला फतेहगढ़ साहिब में अपने गांव खंट और हरजीत हरमन नाभा के नजदीक पड़ते गांव दोदा में अपनी वोट डालने पहुंचे।