Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2018 08:46 AM
पराली जलाई तो नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव। जी हां, पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंचायती राज एक्ट में संशोधन करने पर विचार कर रही है।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): पराली जलाई तो नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव। जी हां, पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंचायती राज एक्ट में संशोधन करने पर विचार कर रही है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि राज्य सरकार पंचायती राज एक्ट में संशोधन कर पराली जलाने वालों को पंचायती चुनाव लडऩे से अयोग्य करने बारे गंभीरता से विचार कर रही है।बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पराली जलाने के बुरे प्रभावों बारे जागरूक करने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। इस संबंधी कुछ कानून सख्ती से भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं।