Edited By Vatika,Updated: 28 Jun, 2022 09:26 AM
सीमा सुरक्षा बल ने गत रात्रि करीब 10 बजे भारतीय सीमा में कांटेदार तार के पार एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) बरामद किया है।
फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): सीमा सुरक्षा बल ने गत रात्रि करीब 10 बजे भारतीय सीमा में कांटेदार तार के पार एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) बरामद किया है।
सीमा सुरक्षा बल की 55 बटालियन के जवानों को फाजिल्का सैक्टर की झंगड़ निरीक्षण चौकी के क्षेत्र में रात्रि को फ्लाइंग मशीन जैसी वस्तु की आवाज सुनाई दी जोकि पाकिस्तान की ओर से भारत वाले क्षेत्र में आ रही थी। कुछ समय उपरांत यह वस्तु कांटेदार तार के पार भारतीय सीमा में गिर गई। |इस पर जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जवानों और अधिकारियों ने कांटेदार तार के पार कृषियोग्य भूमि पर ड्रोन पड़ा देखा। इस ड्रोन के साथ नीले रंग की पोलिथीन के साथ लपेटे हुए 2 पैकेट भी बंधे हुए थे।