पाक की नापाक हरकत, गोलीबारी में सूबेदार राजेश कुमार शहीद, गांव में छाई शोक की लहर

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Sep, 2020 03:14 PM

pakistan s nefarious act subedar rajesh kumar martyr in firing

शहीद की माता रोशनी देवी, पत्नी अनीता देवी पिता राम चंद और पारिवारिक सदस्य नम आंखों से उनको याद कर रहे है। शहीद की 13 वर्षीय लड़की और 11 वर्ष का लड़का जतीन का भी रो -रो कर बुरा हाल है।..

मुकेरियां (झावर /नागला): पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन रोज़मर्रा किया जा रहा है। इस गोलीबारी का जवाब देते हुए ज़िला होशियारपुर के मुकेरियां के रहने वाले सूबेदार राजेश कुमार शहीद हो गए। मिली जानकारी मुताबिक उप-मंडल मुकेरियां होशियारपुर के गाँव कलीचपुर के सूबेदार राजेश कुमार पुत्र राम चंद 41 वर्ष के थे। आज सुबह सेक्टर राजौरी जम्मू-कश्मीर इलाके में पाकिस्तान के साथ हुई क्रास फायरिंग में बहादुरी दिखाते हुए शहादत का जाम पी गए।

पेट और गले में लगी थी गोलियां
पता लगा है कि उनके पेट और गले में गोलियां लगी थी। शहीद की मृतक देह फ़ौज की तरफ से पूरे राजकीय मान -सम्मान के साथ गाँव में लाई जा रही है।

PunjabKesari

गांव में छाई शोक की लहर
जब शहीद सूबेदार राजेश कुमार के शहीद होने की सूचना गांव में मिली तो शोक की लहर दौड़ गई जबकि शहीद की माता रोशनी देवी, पत्नी अनीता देवी पिता राम चंद और पारिवारिक सदस्य नम आंखों से उनको याद कर रहे है। शहीद की 13 वर्षीय लड़की और 11 वर्ष का लड़का जतीन का भी रो -रो कर बुरा हाल है। उक्त शहीद 1996 में 60 आर. टी. यूनिट अटैलरी में भर्ती हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!