Edited By Updated: 26 Feb, 2017 04:14 PM
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी सिख नौजवान को न्यूज टी. वी. चैनल पर अनाउंसर नियुक्त किया गया है। खैर पखतूनखवा के जिला सांगला के कस्बे चकासेर के रहने वाले उत्तम राम सिंह के पुत्र हरमीत सिंह की नियुक्ति प्रसिद्ध पाक न्यूज चैनल ए.टी. वी. के लिए...
अमृतसर /इस्लामाबादः पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी सिख नौजवान को न्यूज टी. वी. चैनल पर अनाउंसर नियुक्त किया गया है। खैर पखतूनखवा के जिला सांगला के कस्बे चकासेर के रहने वाले उत्तम राम सिंह के पुत्र हरमीत सिंह की नियुक्ति प्रसिद्ध पाक न्यूज चैनल ए.टी. वी. के लिए बतौर अनाउंसर के तौर पर की गई है। मांस कम्यूनिकेशन की डिग्री करने के बाद काफी समय मलेशिया रहने के बाद अब हरमीत सिंह ने पक्के तौर पर पाकिस्तान रहने का मन बनाया है।
उल्लेखनीय है कि हरमीत सिंह के इलावा पेशावर का तरनजीत सिंह भी कई पाकिस्तानी चैनलों के लिए एंकरिंग करने के साथ-साथ फिल्मों में अभिनेता और डायरैक्टर के तौर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है।