Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 03:01 PM
जिले की 62 मंडियों में विभिन्न खरीद एजैंसियों द्वारा निॢवघ्न धान की खरीद की जा रही है। इन मंडियों में अब तक 1,17,557 मी. टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 1,16,113 मी. टन धान खरीदा जा चुका है। यह जानकारी जिलाधीश विपुल उज्जवल ने दी।
होशियारपुर(जैन): जिले की 62 मंडियों में विभिन्न खरीद एजैंसियों द्वारा निॢवघ्न धान की खरीद की जा रही है। इन मंडियों में अब तक 1,17,557 मी. टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 1,16,113 मी. टन धान खरीदा जा चुका है। यह जानकारी जिलाधीश विपुल उज्जवल ने दी।
उन्होंने बताया कि इसमें से 39,538 मी.टन पनग्रेन द्वारा, 25,270 मी.टन मार्कफैड द्वारा, 20,613 मी.टन पनसप द्वारा, 7666 मी.टन गोदाम निगम द्वारा, 7885 मी.टन पनग्रेन द्वारा, 14,650 मी.टन एफ.सी.आई. तथा 491 मी.टन प्राइवेट व्यापारियों द्वारा खरीदा गया है। बीते कल तक 117.53 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है। जिलाधीश ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल सुखाकर ही मंडियों में लाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए पेयजल व अन्य सहूलियतों के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 68,742 मी.टन धान की लिङ्क्षफ्टग भी हो चुकी है।