पी.ओ. स्टाफ पटियाला द्वारा किए दो भगोड़े गिरफ्तार

Edited By Des raj,Updated: 18 Jul, 2018 07:00 PM

p o staff patiala arrested two absconder

पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचन्द के नेतृत्व में दो भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में गुरविन्दर सिंह निवासी नजदीक साईं जिंदड़ीयां वाला पीर वार्ड नं. 1 सनौर को गिरफ्तार किया गया है।

पटियाला (बलजिन्द्र) : पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचन्द के नेतृत्व में दो भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में गुरविन्दर सिंह निवासी नजदीक साईं जिंदड़ीयां वाला पीर वार्ड नं. 1 सनौर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में 399, 409, 411 आई पी. सी. और आर्मज एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। 

गुरविंदर सिंह को माननीय अदालत ने 30 नवंबर 2015 को भगौड़ा करार दिया था। दूसरे केस में अमनदीप सिंह निवासी बमना पत्ती समाना को गिरतार किया गया है, जिस के खिलाफ थाना सीटी समाना में 341, 342, 323, 325 आई पी. सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया है। अमनदीप सिंह को माननीय अदालत ने 2 जुलाई 2018 को गिरतार किया गया है। उक्त भगौड़ों को गिरतार करने में ए. एस. आई. कर्मचन्द के इलावा ए. एस. आई. दलजीत सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मिंटू और बलविंदर सिंह ने भी विशेष भूमिका निभाई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!