Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2020 10:19 AM
जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कोरोना से एक 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
जालंधर (रत्ता): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह कोरोना से एक 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलबाग नगर एक्सटेंशन निवासी 67 वर्षीय महिला पिछले कुछ दिनों से लुधियाना के डी.एम.सी.अस्पताल में उपचाराधीन थी, जिसने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसी के साथ जिला जालंधर में कोरोना से मरने वाले रोगियों की संख्या 11 हो गई है।