Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 10:43 PM
गत 18 नवबर को स्थानिक शहर के मोहल्ला आनंद नगर में विवाह समागम संबंधी चल रहे लेडी संगीत दौरान प्रोग्राम में शामिल व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोली कारण बच्चे की मौत हो जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।...
कोटकपूरा(नरिन्द्र भावित): गत 18 नवबर को स्थानिक शहर के मोहल्ला आनंद नगर में विवाह समागम संबंधी चल रहे लेडी संगीत दौरान प्रोग्राम में शामिल व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोली के कारण बच्चे की मौत हो जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में डी.एस.पी कोटकपूरा मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी के मामले में पुलिस द्वारा बलविंदर सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना सिटी कोटकपूरा के ए.एस.आई कश्मीर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुकद्दमे में शामिल दूसरे व्यक्ति अवतार सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बलविंदर सिंह को मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
वर्णनीय है कि स्थानिक मोहल्ला आनंद नगर के रहने वाले हरमिंदर सिंह के लडंके बिक्रमजीत सिंह के विवाह संबंधी 18 नवबर की रात को घर में लेडी संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान ही विवाह वाले लड़के के मौसा बलविंदर सिंह व मामा अवतार सिंह द्वारा किए जा रहे फायर दौरान वहां खेल रहे बच्चे विक्रमजीत सिंह (8) पुत्र कुलविंदर सिंह की मौत हो गई थी व एक और लड़का कमरीन बराड पुत्र हवलदार जगसीर सिंह घायल हो गया था। थाना सिटी कोटकपूरा में मृतक लड़के के पिता कुलविंदर सिंह पुत्र तोता सिंह वासी आनंद नगर के बयानों पर बलविंदर सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।