पठानकोट में बुजुर्ग महिला की ह+त्या, सिर पर लोहे की भारी रॉड से किए कई वार

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2026 09:03 AM

old women pathankot

पठानकोट में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला

पठानकोट, (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से कई वार किए। इसके अलावा चेहरे और गर्दन पर भी हमला किया गया। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई।

घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसका पति और बेटा किसी काम से दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला लहूलुहान हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

छत के रास्ते घर में घुसने का शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए हो सकते हैं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!