सेना की 2 सिख पलटून के अधिकारी मुख्यमंत्री अमरेन्द्र से मिले

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2019 09:01 AM

officers of sikh paltun meet chief minister amrendra

सेना की 2 सिख पलटून के अधिकारियों व जवानों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जब स्वयं सेना में काम करते थे तो उस समय वह 2 सिख पलटून का ही हिस्सा थे।

जालंधर(धवन): सेना की 2 सिख पलटून के अधिकारियों व जवानों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जब स्वयं सेना में काम करते थे तो उस समय वह 2 सिख पलटून का ही हिस्सा थे।

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने 2 सिख पलटून के सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह इस पलटून के सभी जवानों व अधिकारियों को आज भी अपने परिवार का एक अंग मानते हैं। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र जिनका आज जन्मदिन है, को उनकी पुरानी सिख पलटून के जवानों ने शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सिख पलटून में काम करते हुए उन्हें सभी जवानों का सहयोग मिलता रहा। आज भी उनकी स्मृतियां सेना में काम करने को लेकर ताजा हैं।

उन्होंने कहा कि इस पलटून के अधिकारी व जवान आज भी उनके साथ काफी स्नेह रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सिख पलटून का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसने हमेशा ही देश पर संकट आने के समय आगे आकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब भी 2 सिख पलटून के जवान व अधिकारी जहां भी तैनात रहते हैं, वहां भी शौर्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि वह 2 सिख पलटून के इतिहास को लेकर पुस्तकें भी लिख चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!