Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2018 10:39 PM
थाना सिविल लाइन पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ करने के आरोपों में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार रानो (काल्पनिक नाम) निवासी कोटश्मीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिन वह अजीत रोड पर जा रही थी।
बठिंडा(विजय): थाना सिविल लाइन पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ करने के आरोपों में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार रानो (काल्पनिक नाम) निवासी कोटश्मीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिन वह अजीत रोड पर जा रही थी। इस दौरान मनजीत सिंह निवासी कोटश्मीर भी उसके पीछे आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।