Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2018 11:27 PM
नैशनल स्टूडैंट्स यूनियन आफ इंडिया (एन.एस.यू.आई.) के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पर तरनतारन में कुछ हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह तरनतारन में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति लिए रखें गए समागम से वापस लौट रहे थे। हमले में उनके 2 सुरक्षा गार्ड गोली के...
तरनतारन (रमन) : नैशनल स्टूडैंट्स यूनियन आफ इंडिया (एन.एस.यू.आई.) के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पर तरनतारन में कुछ हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह तरनतारन में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति लिए रखें गए समागम से वापस लौट रहे थे। हमले में उनके 2 सुरक्षा गार्ड गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। हमलावरों ने फाच्र्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे गाड़ी बुरी तरह नुक्सानी गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा तरनतारन में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने के सिलसिले में तरनतारन में रखें गए समागम में पहुंचे थे। समागम के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो बाठ रोड नजदीक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी (पी.बी.-02-सी.जी.6415) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस गोलीबारी दौरान उनके 2 गार्ड (एक सरकारी और एक निजी) गोलियों के छर्रे लगने कारण घायल हो गए। जबकि अक्षय शर्मा की फाच्र्यूनर गाड़ी को भी काफी नुक्सान पहुंचा। हमले करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको अमृतसर रैफर कर दिया। हालांकि इस हमले का कारण किसी को भी पता नहीं। घटना का पता चलते ही हलका विधायक डा. संदीप अग्निहोत्री कांग्रेसियों समेत सिविल अस्पताल पहुंचे और अक्षय शर्मा के गनमैनों का हाल-चाल पूछा। मामले की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पैक्टर चन्द्र भूषण शर्मा और चौकी बस अड्डा इंचार्ज ए.एस.आई. संजीवन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपियों को काबू करके सत कार्रवाई करें पुलिस : कशिश चोपड़ा
एन.एस.यू.आई. के शहरी महासचिव कशिश चोपड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा पर हुए कातिलाना हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द ही आरोपी दबोचकर उनके खिलाफ सत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए है। उन्होंने कहा कि घायल हुए सुरक्षा गार्डों की हालत में अभी सुधार है जोकि उपचाराधीन है।
जगह-जगह पर की गई है नाकाबंदी : आई.जी.
इस बाबत बार्डर रेंज के आई.जी. सुरिन्द्रपाल सिंह परमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। एस.एस.पी. की रिपोर्ट के अनुसार एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा की फाच्र्यूनर गाड़ी पर जानलेवा हमला अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया है, जिसमें गाड़ी में सवार एक सरकारी और एक निजी गनमैन को गोली के छर्रे लगने से वह घायल हुए है। मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। इस संबंध में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर दी गई है।