Edited By Vaneet,Updated: 26 Dec, 2018 10:33 PM
एक एन.आर.आई. पति अपनी जीवन संगनी को आज से केवल 2 वर्ष पहले केवल इसलिए छोड़ कर विदेश भाग गया क्योंकि उसने जर्मन सैट...
लुधियाना(सलूजा): एक एन.आर.आई. पति अपनी जीवन संगनी को आज से केवल 2 वर्ष पहले केवल इसलिए छोड़ कर विदेश भाग गया क्योंकि उसने जर्मन सैटल होने के लिए उसकी 8 लाख रूपए की मांग पूरी नहीं की थी। लेकिन आरोपी कानून के शिंकजे से बच नहीं पाया। बहरीन से ज्यों ही शिंदर सिंह इंदिरा गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो पुलिस ने धर दबोचा।
लुधियाना पुलिस की तरफ से एलओसी जारी होने के कारण दिल्ली पुलिस ने उसी समय इसकी सूचना लुधियाना पुलिस को दी तो महिला पुलिस स्टेशन लुधियाना से इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सुखदेव सिंह की अगवाई वाली पुलिस पार्टी ने एयरपोर्ट से इसको अपनी हिरास्त में ले लिया। आज पुलिस ने लुधियाना के मान्नीय जुडीशियल मैजिस्ट्रेट जसबीर सिंह की कोर्ट में कथित आरोपी शिंदर सिंह को पेश किया तो कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए।