सात फेरों से पहले दुल्हन की असलियत जान हक्का-बक्का रह गया NRI दूल्हा

Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2019 04:44 PM

nri groom

शादी रचाने के लिए जैसे ही एन.आर.आई. दूल्हा मंडप में पहुंचा, मौके पर दुल्हन नौ दो ग्यारह हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों ने समय की नजाकत को देखते हुए दूल्हे की दूसरी लड़की से शादी रचाई।

फिल्लौर/अपरा (भाखड़ी/दीपा): शादी रचाने के लिए जैसे ही एन.आर.आई. दूल्हा मंडप में पहुंचा, मौके पर दुल्हन नौ दो ग्यारह हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों ने समय की नजाकत को देखते हुए दूल्हे की दूसरी लड़की से शादी रचाई। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि इंगलैंड से आए नजदीकी गांव के लड़के की सगाई पास के ही गांव की लड़की के साथ हो गई। गत दिवस एन.आर.आई. दूल्हा अपने दोस्त-रिश्तेदारों के साथ सेहरा बांध बैंड-बाजों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा तो मिलनी वगैरह होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारात की खूब खातिरदारी की। जैसे ही दूल्हा दोपहर के वक्त आनंद कारज करवाने के लिए बैठा और दुल्हन को लेने रिश्तेदार लड़कियां उसके कमरे में दाखिल हुई तो वह गायब थी। इसका पता चलने पर लड़की के माता-पिता को के होश उड़ गए। उन्होंने भी अपनी लड़की को हर तरफ  ढूंढा परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
PunjabKesari
उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। यह जानकारी दूल्हे के परिवार वालों को मिलने पर मामला थाने पहुंच गया। पहले लड़के पक्ष तो थोड़ी देर बाद ही लड़की पक्ष के लोगों ने भी उसके अचानक से गायब होने की शिकायत पुलिस के पास की। एन.आर.आई. दूल्हा बिना दुल्हन के लौटने को तैयार नहीं था, आखिरकार दोनों पक्ष के लोगों ने बैठकर आपस में बातचीत की तो लड़की पक्ष के लोगों ने बीच का रास्ता निकालते हुए बताया कि उनकी पहचान में एक लड़की है जिस पर लड़के पक्ष के लोग भी राजी हो गए। लड़के-लड़की ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया गया और उसी मंडप में दूल्हे की शादी उस लड़की से करवा दी। गायब हुई दुल्हन का अभी तक नहीं पता चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!