Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 10:26 PM
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से सतलुज - यमुना लिंक....
चंडीगढ़: शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से सतलुज - यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर हरियाणा के साथ किसी तरह के समझौते पर राजी नहीं होने को कहा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के पानी के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर कोई बातचीत करना जाल में फंसने के लिए आगे बढऩे जैसा होगा।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने वीरवार को केंद्र को पंजाब एवं हरियाणा के बीच के इस विवाद का सौहार्दपूर्ण हल की संभावना तलाशने के लिए छह हफ्तों का वक्त दिया। बादल ने एक बयान में कहा कि एसवाईएल नहर की खुदाई के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ रहने सहित अतीत की गलतियों से अमरेंद्र को सीख लेनी चाहिए। अब उन्हें यह घोषणा कर देना चाहिए कि ‘‘एसवाईएल नहीं, हरियाणा को पानी नहीं। ’’ उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अवश्य समझना होगा कि अपनी नदियों के जल पर राज्य का अधिकार अक्षुण्ण है।